धर्म, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम: युवा शक्ति संगठन ने बालाजी धाम में रचा जनजागरण का नया इतिहास


धर्म, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम: युवा शक्ति संगठन ने बालाजी धाम में रचा जनजागरण का नया इतिहास

अषाढ़ माह के अंतिम मंगलवार पर युवा लोकप्रिय नेता आकाश सिंह राजपूत ने बालाजी दर्शन, वृक्षारोपण एवं महा अनुष्ठान के लिए जन-जन को किया आमंत्रित

सागर दिनांक 28 जुलाई 2026:
अषाढ़ माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर सागर स्थित श्री मनसा पूरण सिद्ध धाम बालाजी मंदिर में युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा लोकप्रिय नेता आकाश सिंह राजपूत अपने युवा शक्ति संगठन के साथियों के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने श्री बालाजी सरकार के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आकाश सिंह राजपूत एवं युवा शक्ति संगठन की पूरी टीम ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और वृक्षारोपण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन द्वारा दिया गया यह संदेश समाज में धर्म और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने मंदिर परिसर से अपने साथियों के साथ वीडियो संदेश जारी करते हुए समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से 29 जुलाई सायं 6:00 बजे श्री मनसा पूरण सिद्ध धाम बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले माँ राजराजेश्वरी कोटी दरिद्र कुंकुमार्चन एवं एक करोड़ अर्चन महाअनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य अनंत श्री रावतपुरा सरकार जी के पावन सानिध्य में आयोजित यह दिव्य एवं भव्य महाअनुष्ठान आध्यात्मिक ऊर्जा, लोककल्याण और जनमंगल का अनुपम अवसर है। सभी श्रद्धालु इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ अर्जित करें।

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धर्म, सेवा और प्रकृति एक-दूसरे के पूरक हैं। जब समाज धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेता है, तभी एक समृद्ध, संस्कारित और विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है।

युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और धार्मिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। संगठन की पूरी टीम ने अपने कार्यों से यह संदेश दिया कि युवा शक्ति केवल समाज परिवर्तन की बात नहीं करती, बल्कि सेवा, संस्कार, पर्यावरण और धर्म के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रही है।

धार्मिक आस्था, वृक्षारोपण अभियान और जनजागरण का यह आयोजन क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा तथा श्रद्धालुओं ने युवा शक्ति संगठन के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Leave a Comment

Read More