क्षत्रिय महासभा द्वारा दिसंबर में आयोजित होगा ‘‘गढपहरा महोत्सव‘‘, पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ध्वजार्पण कार्यक्रम हुआ’

क्षत्रिय महासभा द्वारा दिसंबर में आयोजित होगा ‘‘गढपहरा महोत्सव‘‘, पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ध्वजार्पण कार्यक्रम हुआ’

सागर। सागर नगर के संस्थापक दांगी क्षत्रिय राजवंश की रियासत के केंद्र गढ़पहरा किले के प्राचीन ऐतिहासिक हनुमानजी मंदिर पहुंच कर क्षत्रिय महासभा जिला सागर के तत्वावधान में क्षत्रिय समाज के गणमान्य जनों ने पूजन एवं ध्वजार्पण कार्यक्रम किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में आगामी दिसंबर माह मेंष् गढ़पहरा महोत्सव ष् के भव्य आयोजन की तैयारियों की भी रूपरेखा बनाई गई।

आषाढ़ माह के आखिरी मंगलवार के पवित्र दिन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में क्षत्रिय महासभा जिला सागर के सभी वरिष्ठ संरक्षक व गणमान्य सदस्य, महिला विंग की सदस्यों ने केसरिया ध्वजा के साथ गढ़पहरा हनुमान जी के मंदिर में पहुंच कर दर्शन किए। मंदिर के पुरोहितों की उपस्थिति में विधिपूर्वक पूजन हुआ और ध्वजा अर्पित की गई। तत्पश्चात् क्षत्रिय महासभा के सभी गणमान्य किला परिसर में एकत्रित हुए जहां पूर्व गृहमंत्री ने ष्गढ़पहरा महोत्सवष् के आयोजन की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए।

क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह ने बताया कि गत सप्ताह रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज के पूर्वजों की गौरवशाली विरासत गढ़पहरा फोर्ट के संरक्षण और गढ़पहरा महोत्सव आयोजित किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। इस निर्णय के अनुसार ‘गढ़पहरा महोत्सव‘ के आयोजन की शुरुआत पूरी गरिमा और उत्साह पूर्वक की जाएगी। इस आयोजन के लिए महासभा द्वारा रिटा. डीएसपी वीरेन्द्र बहादुर सिंह के संयोजकत्व में गठित आयोजन समिति को तैयारियों का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, गढ़पहरा महोत्सव के संयोजक वीरेन्द्र बहादुर सिंह रिछावर (पूर्व डीएसपी), सहसंयोजक डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ संरक्षक राजबहादुर सिंह पूर्व सांसद, राजेन्द्र सिंह दरी, साहब सिंह सागौनी, नरेन्द्र सिंह पप्पू मोसिया, भूपत सिंह सेमरा, मंगल दादा, नत्थू सिंह सिमरिया, शिवराज सिंह छापरी, रविन्द्र सिंह सागौनी, लोकेन्द्र सिंह राजपूत लुहारी, इन्द्राज सिंह खिरिया, एड. गोविन्द सिंह कर्रापुर, एड. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, एड. देवेन्द्र सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रणधीर सिंह पटना, अजब सिंह पूर्व डीओ, शिवराज सिंह बहेरिया साहनी, राजकुमार ढाना, इंदर सिंह धनोरा, शिवकुमार सिंह देहरी, विजेंद्र सिंह ब्यौहारी हटा, राजकुमार सिंह धनोरा, भूपेन्द्र सिगदोनी, गोल्डी उदयपुरा, धर्मेन्द्र निर्तला, रामकुमार बघेल, देवप्रशांत सिंह, रविन्द्र सिंह मडपिपरिया, देवेन्द्र सिंह हिलगन, राहुल चैरा, एमएस ठाकुर, रघुराज सिंह, कुवर सिंह रारोन, बलवीर सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह रारोन, पुष्पेन्द्र सिंह अटा, कृष्णपाल सिंह जेथारी, प्रदेश सिंह, अजय सिंह बहेरिया, कुलदीप गोरा राजा भाई बेरखेडी, केके गोरा,  प्रीति सिंह राजपूत, प्रमिला सिंह,  सुमन राजपूत,  ऋितु सिंह,  श्रद्धा ठाकुर,  ज्योति चैहान,  दिव्या ठाकुर,  सीमा ठाकुर,  अनुपमा राजपूत, देवी ठाकुर,  निरुपमा गौर,  सीता ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More