
सागर थाना सुरखी क्षेत्र में कार और ओमनी वैन की टक्कर में घायल हुए 07 लोगों को, डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया।
सागर के थाना सुरखी क्षेत्र में बननान गाँव में कार और ओमनी वैन का एक्सीडेंट हो जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/07/2026 को सुबह 11:38 प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुरखी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहनों को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक जैन एवं पायलट संदीप सिंह दांगी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कार और ओमनी वैन की टक्कर हो जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गए है, डायल-112 जवानों ने सभी घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर शासकीय जिला चिकित्सालय सागर में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।











