
PWD विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, अधिकारी मौन
ठेकेदार दुबारा खुलेआम घटिया सामग्री से निर्माण कार्य जारी
देवरी, सागर।
सागर जिले की देवरी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ठेकेदार राकेश गुरु दुबारा सड़कों के गड्ढे भरने व सड़को की टूटी पुलिया का सुधार कार्य, सड़को के दोनों तरफ बॉल निर्माण कार्यऔर अन्य मरम्मत कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। धूल भरी डस्ट ओर रद्दी लोकल गिट्टी व लोकल कंपनी की सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है देवरी मे बारह से पूरेना चौकी सड़क, बारह पुलिया से रीछई ग्राम की सड़क पर पुलिया सुधार व सड़को के दोनों तरफ बॉल का जो निर्माण कार्य किया गया है वह बेहद गुणबत्ताहीन सामग्री से किया गया है इससे नई मरम्मत की गई सड़कें, पुलिया, सड़क के दोनों तरफ बॉल मे दरारे आने लगी है व सड़के व पुलिया भी कुछ ही समय में दोबारा खराब होने लगी हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराएं और यदि अनियमितता पाई जाए तो दोषी ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
इनका कहना है :-
ठेकेदार को बोल दिया है सुधार कार्य अब ठीक करेगा अवकी बार छोड़ दो न्यूज़ मत लगाओ l
यू.एस. तिवारी
एस डीओ पीडब्लूडी विभाग देवरी
निर्माण कार्य जैसा हो रहा है सब अधिकारी की देख रेख मे हो रहा है l
राकेश गुरु सम्बंधित निर्माण कार्य ठेकेदार











