
नरयावली विधानसभा के ग्राम मडैया गौड मेआदिवासी दिवस मनाया
कांग्रेस आदिवासियों के हक और सहयोग के लिए हमेशा समर्पित है – महेश जाटव
सागर/नरयावली विधानसभा कीआदिवासी कांग्रेस की बैठक का आयोजन ग्राम मड़ैया गोंड में ग्राम मोठी गढ़ौली कॉनोनी बहरिया सेवारा सेवारी आदि ग्रामो के लोगो की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें आदिवासी दिवस मनाया समाज की समस्याओं के निराकरण करने एवं उनकी कांग्रेस में अहम भूमिका तैयार करने विचार आमंत्रित किए गए
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता हरिओम गोंड
ने की
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव विशेष रूप से उपस्थित थे
बैठक में विशेष अतिथि के रूप में पधारे कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर जय जोहार जय आदिवासी के नारे लगाकर जल जंगल जमीन के मालिक आदिवासी समाज को संबंधित करते हुए कहा कि आदिवासी वर्ग कांग्रेस का महत्व पूर्ण अंग है
इन पर जितने भी अत्याचार हो रहे हैं कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनते ही इनके अधिकार इन्हें वापिस किए जाएंगे
महेश जाटव ने बैठक में भरोसा दिलाया कि आप को जब भी कोई परेशानी आए रात में भी फोन लगा लेना मेरा मोबाइल आपकी सेवा में चालू मिलेगा
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष हरिओम गोंड
ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता सिर्फ कांग्रेस को ही है भाजपा तो मात्र फोटो खिंचवाने ही आते है
और जो योजनाएं आदिवासी वर्ग के बनी है उसका लाभ हमारे वर्ग को नहीं मिल रहा है क्योंकि इतनी कागज़ी कार्यवाही मांगी जाती है कि हम दस्तावेज उतने इकट्ठा कर ही नहीं पाते
बैठक का संचालन आनंद हैला ने किया व आभार फिरदोस कुरैशी ने माना
बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा सिंह मंगल सिंह भगवान सिंह साहब सिंह यशवंत सिंह प्रताप सिंह अमर सिंह जगदीश देवेंद्र गोपाल सिंह भरे शिवराज अमृत काशीराम
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।











