खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल तिरंगा यात्रा निकालेंगे

खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल तिरंगा यात्रा निकालेंगे

सागर/खुरई। भाजपा संगठन द्वारा देश भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के आहृवान पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के छह भाजपा मंडल मिल कर चार नगर निकायों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। खुरई विधानसभा क्षेत्र की यह विशाल तिरंगा यात्राएं 12,13 तथा 14 अगस्त को निकाली जाएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को 11:30 बजे भाजपा मंडल बांदरी द्वारा बांदरी विधायक कार्यालय से नगर भ्रमण करते हुए रानी अवंती बाई बसस्टेंड तक आयोजित की जाएगी। बरोदिया कलां भाजपा मंडल द्वारा हाकर जोन शेड से दोपहर 1:30 बजे तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। जिसमें युवा नेता अविराज सिंह शामिल होंगे। मालथौन भाजपा मंडल द्वारा 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे मालथौन नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड से प्रारंभ होकर किला प्रांगण तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह शामिल होंगे।

इसी प्रकार खुरई नगर, खुरई ग्रामीण तथा धनौरा भाजपा मंडलों की विशाल संयुक्त तिरंगा यात्रा 14 अगस्त दोपहर 2 बजे पं केसी शर्मा हाईस्कूल प्रांगण से  आरंभ होगी जिसका समापन महाकाली टीन शेड पर सभा के रूप में होगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सभी शिक्षण संस्थानों, सभी सामाजिक संस्थाओं व समितियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कि सभी अपने घरों, व्यापारिक, संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर उचित स्थान पर गरिमा के साथ तिरंगा झंडा लगाएं।

Leave a Comment

Read More