
वीरांगना अवंतीबाई लोधी जयंती पर विधायक लारिया ने किया नमन
मकरोनिया/16.08.2026 वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मकरोनिया चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने प्रतिमा स्थल पर आवश्यक रैलिंग लगाने के साथ ही स्थल के सौंदर्यीकरण की बात कही।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, पार्षदगण, एल्डरमैन, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Post Views: 33











