
युवा कांग्रेस ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम।
लोधी समाज द्वारा निकाली गई वाहन रैली व शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रानी अवन्ति बाई का संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा …….सुरेन्द्र चौधरी
सागर / साहस,शौर्य और वीरता की प्रतीक तथा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मकरोनिया चौराहा स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोधी समाज द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई वाहन रैली व शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य व आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन साहस,त्याग और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है।उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी ने विपरीत परिस्थितियों में जिस वीरता और दृढ़ता का परिचय दिया,वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है।युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति और स्वाभिमान की अद्वितीय प्रतीक थीं। उनके साहस और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।युवा कांग्रेस खुरई के अध्यक्ष अमन लोधी ने कहा कि महान वीरांगनाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करता है।युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के आदर्शों और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर मुख्य रूप से
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,एड.राजेश दुबे, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष आर आर पाराशर, जतिन चौकसे,जिला कांग्रेस सचिव परसोत्तम शिल्पी,अरविन्द मिश्रा,मोती लाल कुर्मी,पार्षद सीमा कमल चौधरी,संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय पाराशर,कोमल सिंह लोधी,दुर्गेश अहिरवार, बृजेश लोधी, इंजी.सत्यम सिंह,कल्याण अहिरवार,सौरभ लोधी,शान पठान, सचिन अहिरवार, कृष्णा अहिरवार आदि मौजूद थे।











