
कलेक्टर कार्यालय के बाहर दो युवतियों में जमकर मारपीट, चले लात-घूंसे
सागर। सागर शहर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगीं।
मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुई इस मारपीट के बाद दोनों युवतियां थाने पहुंचीं और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Byte: घनश्याम शर्मा, थाना प्रभारी, थाना गोपालगंज
Post Views: 64











