श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए 23 सितंबर तक आवेदन


सागर, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से श्रवणबेलगोला तीर्थ दर्शन यात्रा प्रस्तावित की गई है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस यात्रा के लिए सागर जिले को 111 यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है।
यात्रा के लिए इच्छुक पात्र श्रद्धालु 23 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रस्तावित तीर्थ यात्रा 24 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पात्र श्रद्धालुओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने की अपील की है। आवेदन के साथ चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड नंबर सहित आवश्यक जानकारी देना अनिवार्य होगा।
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर संबंधित कार्यालय में अपना आवेदन जमा करें, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा का लाभ मिल सके।
क्रमांक : 177/2427/2026

Leave a Comment

Read More