
डॉ. एन.एस. हार्डीकर की 51वीं पुण्यतिथि पर सेवादल ने किया वृक्षारोपण और सफाई अभियान
सागर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 51वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस सेवादल ने मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश दिया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित कार्यक्रम जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व तथा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. एन.एस. हार्डीकर के चित्र पर महेश जाटव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू एवं सिंटू कटारे द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारका चौधरी ने किया।
‘एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष’ का संदेश
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. हार्डीकर ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पीड़ित एवं घायल सेनानियों तथा उनके परिजनों की निस्वार्थ सेवा कर राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी के ‘एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष’ आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सेवादल द्वारा किया गया वृक्षारोपण सराहनीय पहल है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सेवादल के ऐतिहासिक योगदान और सेवाभाव को आज फिर मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू ने कहा कि सेवादल अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का पर्याय है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय है। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लिया गया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएगा सेवादल : सिंटू कटारे
जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि डॉ. हार्डीकर का जीवन अनुशासन, त्याग और निस्वार्थ जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए मुक्तिधाम में सफाई अभियान और पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवादल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखरेख कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है।
कार्यक्रम में नितिन पचौरी, हरिश्चन्द सोनवार, कल्लू पटेल, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, अरविंद मछंदर, आनंद हेला, अंकुर यादव, परख शुक्ला, नवीन यादव, अमर श्रीवास्तव, बंटी कोरी, लीलाधर बंसल, अमन बंसल, संजय बाल्मीकि, साहिल बाल्मीकि, दीपेश पटेल, मनोज बंसल, गोविंद बंसल, राहुल रजक, जितेंद्र बाल्मीकि, गजेंद्र बाल्मीकि, श्रीओम बाल्मीकि, पंकज बंसल, कल्लू बाल्मीकि, शिव, कार्तिक, कारव, नम्मू बाल्मीकि, मान्या बंसल, अमृता बंसल, पारुल, अर्पिता बंसल, लकीशा बंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











