भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को, संगठन की आगामी कार्ययोजना पर होगा मंथन


संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे एवं जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर देंगे मार्गदर्शन
बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, समरसता और विकसित भारत के संकल्प पर होगी विस्तृत चर्चा
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार, 7 सितंबर को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उपरांत आयोजित हो रही जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक समरसता, सेवा संकल्प अभियान तथा राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।
बैठक में संभागीय प्रभारी गौरव रणदिवे एवं जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, कुश समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा एवं नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सहसंयोजक एवं जिला संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष तथा सेवा संकल्प अभियान की जिला एवं मंडल टोलियों के सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, बूथों को और मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर भी चर्चा होगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अपेक्षित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

Read More