थाना सुरखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 12 एवं 16 साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को भोपाल से गिरफ्तार कर भेजा जेल


थाना सुरखी जिला सागर दिनांक 06/09/26

सागर।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एस.डी.ओ.पी. रहली के निर्देशन में थाना सुरखी पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सुरखी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 12 एवं 16 साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

12 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

थाना सुरखी के न्यायालय सागर के प्रकरण क्रमांक 5236/2006, धारा 39, 44 विद्युत अधिनियम में पिछले 12 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी विजय सिंह ठाकुर को दिनांक 05.09.2026 को भोपाल के ईश्वर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश करने के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।

16 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

इसी प्रकार थाना सुरखी के न्यायालय सागर के प्रकरण क्रमांक 292/2010, धारा 279, 337, 338 भादवि में पिछले 16 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी आमान उर्फ पप्पू को दिनांक 05.09.2026 को भोपाल के लाल घाटी, दाता कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उक्त वारंटी लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना सुरखी पुलिस द्वारा उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर भोपाल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

दोनों फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार,प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार,आरक्षक संदीप सोलंकी एवं आरक्षक चालक विकास मिश्रा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

थाना सुरखी पुलिस द्वारा फरार स्थायी वारंटियों एवं लंबे समय से कानून से बच रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment

Read More