
अवैध शराब की सूचना दें, पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
सागर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री, परिवहन या भंडारण किया जा रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस नंबर पर दें सूचना
मोबाइल नंबर: 7701055235
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन बिना किसी भय या संकोच के अवैध शराब से संबंधित सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्राप्त सूचना का पुलिस द्वारा सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार की जानकारी होने पर चुप न रहें। एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोकने के साथ ही अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।











