सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने किया भगवान गंज वार्ड में जनसंपर्क

सागर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ महापौर संगीता सुशील तिवारी सांसद प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के समर्थन में निरंतर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महापौर  संगीता सुशील तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवानगंज वार्ड में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क किया। प्रचार अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ हुआ एवं संत रविदास मंदिर में दर्शन उपरांत महापौर  संगीता सुशील तिवारी ने घर-घर पहुंचकर माताओं बहनों से भेंट की साथ ही जनता से भाजपा को विजयी बनाने हेतु अपील की एवं स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों से वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर रखने हेतु सफाई बनाए रखने के लिए निवेदन किया। महापौर  संगीता सुशील तिवारी  ने प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखने एवं कचरें को नियमित रूप से कचरा गाड़ी में डालने के निर्देश दिए। जनसंपर्क के दौरान संगीता तिवारी का भगवानगंज वार्ड पार्षद अनीता रामू ठेकेदार एवं पूर्व पार्षद किशोरी चौधरी के निवास पर स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, जिला अध्यक्ष नवीन भट्ट, रिशाकं तिवारी , भगवानगंज वार्ड पार्षद अनीता रामू ठेकेदार, पार्षद अमन चौरसिया जी, भगवानदास अहिरवार ,बबलू चौधरी, नोनित राम संदीप ठेकेदार , रंजीत राठौर, हरप्रसाद चौधरी, शिवप्रसाद , भागीरथ जी, नारायण अहिरवार , मुरारी , दिलीप अहिरवार , मनोज अहिरवार जी, राजेश , दीपक , केके मिश्रा ,मछुआरा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज रैकवार, प्रज्ज्वल भारद्वाज , नितिन भट्ट , नीरज करोसिया , गणेश सेन , राहुल राजपूत , अमित रावत , संदीप साहू , नमन चौबे जी, शुभ दुबे जी, शुभम् पहलवान जी, देवाशीष दुबे जी, अनुराग पाराशर , शुभम् सागर , विपुल समैया , निष्कर्ष दुबे , सोनिल पाठक जी, स्वराज उपाध्याय, राहुल खटीक , अंकित विश्वकर्मा , सोनू लड़िया  सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही .

Leave a Comment

Read More