मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 अप्रैल को आएंगे शाहगढ़ जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 अप्रैल को आएंगे शाहगढ़ जनसभा को करेंगे संबोधित

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सभा स्थल निरक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

सागर। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर जिले के बंडा विधानसभा अंर्तगत शाहगढ़ में दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह के पक्ष में विशाल आम सभा को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा द्वारा व्यापक तैयारिया की गई है मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने शाहगढ़ पहुंचकर सभा स्थल व तैयारियों का जायजा लिया व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
साथ ही जिला अध्यक्ष श्री सिरोठिया ने क्षेत्रीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। श्री सिरोठिया ने बताया कि मान.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 21 अप्रैल को दोपहर 01 बजे शाहगढ़ पहुचेंगे उन्होंने समस्त दमोह लोकसभा क्षेत्र वासियों से आम सभा में शामिल होने का आग्रह किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Leave a Comment

Read More