लोकसभा चुनाव में भी बनेगा खुरई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का रिकॉर्ड – पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

लोकसभा चुनाव में भी बनेगा खुरई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का रिकॉर्ड – पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह व भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने सभी से की पीएम  नरेंद्र मोदी की सभा में पहुचने की अपील

रजवांस/बांदरी। खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय का रिकॉर्ड गत विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी बनेगा। खुरई से एक लाख वोटों से भाजपा जीतेगी। पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी डॉ.  लता वानखेड़े के साथ चार विभिन्न क्लस्टर कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए यह बात कही। पूर्व गृहमंत्री  सिंह और प्रत्याशी डॉ.  लता वानखेड़े ने चारों सम्मेलनों और जनसंपर्क में घर घर पहुंच कर सभी से 24 अप्रैल को सागर के बड़तूमा में आयोजित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के क्रमशः पिठौरिया, रजवांस, रोंड़ा, व बरौदियाकलां में आयोजित क्ल्स्टर सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि खुरई क्षेत्र विकास में नंबर वन इसलिए बन सका क्योंकि केंद्र व राज्य दोनों सरकारें अपनी भाजपा की सरकारें थीं। 7 मई और 4 जून के बाद जब केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी तब खुरई, मध्यप्रदेश और देश के विकास का यज्ञ एक बार फिर पूरी गति से आरंभ हो जाएगा। सिंह ने कहा कि  लता वानखेड़े सांसद बन कर दिल्ली से खुरई का विकास कराएंगी और मैं भोपाल से विकास कराऊंगा। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हर खेत को सिंचाई, हर घर में नल से जल, रोजगार के साधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, लखपति बहिनें बनाना, शेष रह गए परिवारों के पीएम आवास बनाना, 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बना कर 5 लाख की उपचार सुविधा, हर घर पर सोलर सिस्टम से फ्री बिजली देने के काम लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के तुरंत बाद शुरू हो जाएंगे। यह मोदी जी की गारंटी है। श्री सिंह ने बताया कि पिठौरिया में 1100 और रजवांस में 554 पीएम आवास बन चुके हैं और सभी को आवास के पट्टे दिए गए हैं। जो रह गए हैं उन्हें चुनाव के बाद मिलना शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इन 5 सालों में 3 करोड़ और आवास बनाने के साथ 3 करोड़ बहिनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि घर घर जाकर दस साल में हुए विकास की चर्चा करें और प्रत्येक परिवार से संपर्क करके 95 फीसदी तक मतदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह भी बताएं कि कांग्रेस को वोट डालना कचरे में वोट डालने के बराबर है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अंतिम संस्कार कर देंगे। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र पहले ही कांग्रेस मुक्त हो चुका है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और परिवारवाद के पापों का घड़ा भर चुका है। अब पूरा प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। कांग्रेस छोड़ कर लोग जा रहे हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने मां भारती का गौरव दुनिया में बढ़ाया है। आज पूरी दुनिया उनकी बात सुनती है।  सिंह ने कहा कि डॉ.  लता वानखेड़े महिला हैं और महिलाओं की तकलीफों को बहुत बारीकी से समझती हैं। वे तीन बार सरपंच, महिला मोर्चा और महिला आयोग की प्रदेश की अध्यक्ष रह चुकी हैं।  वानखेड़े को समस्याओं और उनके निराकरण की अच्छी समझ है। सिंह ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने सामान्य परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाया है और अब प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को आरक्षित कर दी हैं।

हाट-बाजार में जनसंपर्क किया

बरोदिया कलां में हाट-बाजार के दिन पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह व भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिए निकले। साथ में सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल रहे। जनसंपर्क में जनसमुदाय ने भारी उत्साह दिखाया।

देश की बागडोर फिर मोदी  को सौंपना है- डॉ. लता वानखेड़े

भाजपा प्रत्याशी डॉ.  लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह भाईसाहब ने 1992 में मुझे भाजपा की कार्यकर्ता बनाया था, मैं उनका ही लगाया हुआ पौधा हूं जो पंच से शुरू करके पार्लियामेंट तक की यात्रा कर रही हूं। वे मेरे मार्गदर्शक हैं और उनके द्वारा विकास की जो इबारत खुरई विधानसभा क्षेत्र में लिखी गई वह प्रेरणादाई है। यहां के पिठौरिया, रजवांस, बरोदिया जैसी सभी जगहों को उन्होंने विकास से पूरी तरह बदल दिया है। सीएम राईज स्कूल, स्ट्रीटलाइट, चमचमाती सीमेंट की सड़कें, तालाब, जिम, बेडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं इन जगहों पर आज हैं। श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि वक्त आ चुका है कि हमें फिर देश की बागडोर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को सौंपना है। हम सभी ने उनके नेतृत्व का दस साल का अनुभव देखा है। आज हम विकास को महसूस कर सकते हैं। देश और प्रदेश का विकास सुनिश्चित करना, भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए भाजपा ही अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा सेक्टर में यह गर्व और प्रतिष्ठा का विषय होना चाहिए कि कितने अधिकतम वोटों से भाजपा वहां से जीती है। वानखेड़े ने कहा कि नारी सम्मान के लिए हर घर में शौचालय, उज्वला गैस के सिलिंडर, मुफ्त राशन और आवास, लाडली बहना योजना की राशि जैसी महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं के बाद अब लखपति दीदी, जीरो बिल की सौर बिजली जैसी योजनाएं मोदी सरकार ले कर आ रही है। इसके महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर शत प्रतिशत मतदान करें।

डॉ.  लता वानखेड़े ने कहा कि मोदी के विकास के यज्ञ में भगवान राम जी की गिलहरी की तरह छोटा सा योगदान हम सभी को देना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एक लाख मतों से लोकसभा चुनाव जीतेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हम रक्त से नहीं अपितु विचारों से सहोदर हैं। आप ही भाजपा की पूंजी हैं। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं। हमारे वरिष्ठ नेतृत्व ने दधीचि की तरह अपनी हड्डियों को गला कर खाद पानी की तरह पार्टी को सींचा है। हम सभी कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा का सवाल है, एक भी वोट कांग्रेस को नहीं जाए यह सुनिश्चित करना है।

पिठौरिया सम्मेलन में मंच पर चंद्रिका प्रसाद पाराशर, नपं अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह बामोरा, मंडल प्रभारी महेश पाराशर, बंटी सिंह राजपूत, लोकेंद्र सिंह राजपूत, राजेश पाठक, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह,दम्मू, आदिवासी उपस्थित रहे। रजवांस में मंच पर विक्रम सिंह लोधी, शिशुपाल यादव, जितेन्द्र जैन, रामाधार लोधी, श्रीमती मनीषा रिछारिया, राजेश राय, संतोष पुजारी, मीना पटेल, रहीस दास, उदयभान सिंह, साहब सिंह, अभयसिंह बनखिरिया, राम अवतार यादव, राधेश्याम सोनी, सुल्तान यादव, भानसिंह बुंदेला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। रोंड़ा में मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र परिहार, यशवंत सिंह बघेल, राजकुमार राय, हरनाम सिंह, तोरण राय, दीपक सिंह राजपूत, भरत तिवारी, प्रानसिंह ठाकुर, दशरथ सिंह, हाकम सिंह, कल्याण सिंह राजपूत, द्वारका कुशवाहा, मंगल सिंह सहित सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बरोदिया कलां में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह बुंदेला दरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह बामोरा, गिरीष पटैरिया, पुष्पेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान नपं अध्यक्ष श्रीमती मीना चुन्नी लाल कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, आशीष पटैरिया, वीरेंद्र सिंह दरी, मनोज वैद्य, बलराम सिंह राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-21/04/2024

Leave a Comment

Read More