रंग लाई जिला पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत की मेहनत मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री का माना आभार

रंग लाई जिला पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत की मेहनत
मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री का माना आभार
जिला पंचायत अध्यक्षों को मिले उनके अधिकारसागर दिनांक 09 जुलाई 2024: जिला पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत अध्यक्षों को उनके अधिकार दिलाये जाने के संबंध में विगत लंबे समय से प्रयासरत थे जिसके संबंध में विगत दिनों जिला पंचायत अध्यक्षों का एक प्रतिनिधी मंडल ने हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल से उनके निवास पर मिलकर विस्तृत चर्चा की थी। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संघ ने अपनी मांगों के संबंध में पंचायत मंत्री को अवगत कराया, चर्चा उपरांत पंचायत मंत्री ने मांगों के संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही में आदेश जारी किये गये है कि अब जिला पंचायतों की सामान्य प्रशासन समिति के कार्य सूची संबंधी, समिति का एजेंडा एवं पारित संकल्पों के पालन संबंधी नोटशीट सहित वित्तीय, प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत ही कराये जा सकेंगे। इस अवसर पर श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटैल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही जिला पंचायत संघ द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा एवं शेष मांगे जो रह गई है कि उनके संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की जायेगी।

Leave a Comment

Read More