
विधायक शैलेंद्र जैन ने अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों के साथ सिटी फॉरेस्ट में किया पौधारोपण
सागर।विधायक शैलेंद्र जैन,आयुक्त नगर निगम राजकुमार खत्री एवं सीसीएफ ए के सिंह,डीएफओ महेंद्र सिंह द्वारा पार्षदो एवम पार्टी पदाधिकारियों के साथ सिटी फॉरेस्ट में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर लगभग 8 से 10 फीट ऊंचाई के आंवला,नीम, कदंब, शीशम,जामुन सहित पीपल,बरगद के पौधे लगाए गए हैं।इस दौरान सभी लोगों ने एक एक पौधा रोपा। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,श्याम तिवारी,निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सीसीएफ ए के सिंह, डीएफओ महेंद्र सिंह,हेमंत यादव, धर्मेंद्र खटीक, रीतेश तिवारी,विनय मिश्रा,अमित बैसाखिया,प्रासुख जैन,श्रीकांत जैन,अभिमन्यु सोनी,नीलेश जैन,विशाल खटीक,मनोज चौरसिया, सुनील भदौरिया,संदीप सोनी, निर्भय घोसी,डा दसरथ मालवीय, डा नीलेंद्र राजपूत,अनूप बुधवनी,शुभम बाला गोस्वामी,विजय जड़िया,अंकित विश्वकर्मा अनिकेत यादव,रिंकू नामदेव उपस्थित थे।











