सिटी फॉरेस्ट पहुंचकर पेड़ लगाए सागर को सुंदर बनाएं: आकाश सिंह राजपूत

सिटी फॉरेस्ट पहुंचकर पेड़ लगाए सागर को सुंदर बनाएं: आकाश सिंह राजपूत

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत फिल्म अभिनेता आकाश सिंह राजपूत ने सिटी फॉरेस्ट में किए पौधे रोपण

सागर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आकाश सिंह राजपूत ने सिटी फॉरेस्ट में वृक्षारोपण किया एवं सभी से अपील करते हुए कहा कि एक वृक्ष अपनी मां के नाम, पितृ के नाम ,परिजनों के नाम तथा भविष्य के नाम अवश्य लगे। सिटी फॉरेस्ट ने 7000 गड्ढे करवाए हैं यहां पर पेड़ भी उपलब्ध है आप सभी यहां आकर वृक्ष लगाए तथा धरती मां का वृक्ष लगाकर श्रृंगार करें।

पेड़ लगाने से मन को आनंद की अनुभूति होती है आकाश

आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि पेड़ लगाना बहुत ही आवश्यक है एवं प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ अवश्य लगाने चाहिए श्री राजपूत ने युवाओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील भी की तथा उन्होंने कहा कि वायु को स्वच्छ रखने एवं धरती को स्वच्छ रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है इस अवसर पर फॉरेस्ट के अधिकारी रवि भदोरिया, सुशांत सिंह, रुद्र ,लखन, अर्पित, विनय शाहरुख सहित फॉरेस्ट विभाग एवं आकाश सिंह राजपूत के साथ उनके साथी एवं सहयोगी उपस्थित रहे एवं सभी ने वृक्ष रोपण किया।

Leave a Comment

Read More