
बीना पहुंचे प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निर्णायक और योजनाबद्ध कार्रवाई से पूरे देश में खुशी की लहर है :- राजेंद्र शुक्ल प्रभारी मंत्री
ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई देश की आन-बान-शान का प्रतीक है:- श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष
सागर।
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल बुधवार 7 मई को बीना पहुंचे। बीना पहुंचने पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधायक निर्मला सप्रे पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, जनपद अध्यक्ष ऊषा राय, पूर्व विधायक धरमू राय, पूर्व विधायक डॉ.विनोद पंथी एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बीना प्रवास के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफ़लता के लिए प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रतीकात्मक रंगोली बनाई गई। नौनिहालों ने सैन्य भेषभूषा धारण कर सलामी दी। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निर्णायक और योजनाबद्ध कार्रवाई की गई है। इससे पूरे देश में खुशी की लहर है। देश की जनता को भरोसा था कि मोदी जी पहलगाम में हुए उस कायराना हमले का, जिसमें हमारी बहनों और माताओं के सिंदूर को उजाड़ने का वीभस्त और घृणास्पद
प्रयास किया गया था, उसका ठोस और निर्णायक जवाब जरूर देंगे।
आज पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार आतंक के बड़े अड्डों को ध्वस्त कर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री मोदी को इस दृढ़ और साहसी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समस्त देशवासी एकजुट हों। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हम सभी एक स्वर में राष्ट्रहित में खड़े हों और सरकार का समर्थन करें। प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के सफल संचालन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले को सहन नहीं करेगा और हर हमले का जवाब दोगुनी ताकत से देगा।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि यह कार्रवाई देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।
बीना प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के निवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक सुशीला सिरोठिया एवं परिजनों से भेंट की।
प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल आज भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार 8 मई को धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रात:10 बजे पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











