सबजेल में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती रेणुका कंचन एवं श्री सुनील कुमार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति हटा के मार्गदर्शन में दिनांक 10.12.2023 को सब जेल हटा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में श्री सुनील कुमार खरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जेलर श्री नागेन्द्र चौधरी, डाक्टर यू एस पटेल, डॉक्टर अनंत कुमार, डॉक्टर सचिन अग्रवाल, पैरामेडिकल स्टाफ एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा

कार्यक्रम मे बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और जिन बंदियों की जो भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो वह चिकित्सकों को बताकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं एवं बंदियो के अधिकार जैसे निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने, संपर्क अथवा मुलाकात का अधिकार, पढ़ने, लिखने एवं अभिव्यक्ति का अधिकार, मारपीट एवं प्रताड़ना के विरूद्ध शिकायत, व्यक्तिगत सुनवाई का अधिकार, मनोरंजन सुविधाओं, धर्मपालन का अधिकार, उपचार का अधिकार आदि की विस्तृत जानकारी दी।

शिविर के उपरांत जेल मे रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया।

Leave a Comment

Read More