
मधुकरशाह वार्ड पहुंची अक्षत यात्रा महिलाओं ने कलश लेकर किया यात्रा का स्वागत
डमरू दल और भजन मंडलियों ने किया वातावरण को भक्तिमय
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन बोले प्रभु राम सबके हैं 22 जनवरी को सभी मिलकर मनाएंगे उत्सव
सागर। 500 वर्षो के इंतजार को पूरा होने में कुछ ही समय शेष हैं प्रत्येक भारतवासी को जिस दिन का इंतजार था वो आने वाला हैं प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं 22 जनवरी को अयोध्या जैसा उत्सव सभी सागरवासी सागर में मनाएंगे जिसकी तैयारिया व्यापक रूप से प्रारंभ हो चुकी हैं यह बात विधायक शैलेंद्र कुमार जैन चौथे दिन अक्षत यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही।
विधायक श्री जैन ने कहा की प्रभु श्री राम सबके हैं और सभी मिलकर जब 22 जनवरी को उत्सव मनाएंगे तो ऐसा नजारा होगा जो शायद भविष्य में देखने नही मिलेगा लोगो का भक्ति पूर्ण उत्साह बता रहा है की सागर में 22 जारी श्री अयोध्या धाम जैसा नजारा दिखाई देगा।
चौथे दिन अक्षत यात्रा श्री काल भर मंदिर से प्रारंभ हुई मधुकर शाह वार्ड में यात्रा का स्वागत बड़ी संख्या में महिलाओं ने सर पर कलश रखकर रंगोली सजाकर किया इस दौरान विधायक जैन भी अपने सर पर कलश लेकर चले और लोगों को अक्षत भेंट किए,अक्षत यात्रा में बड़े बड़े ध्वज लेकर चल रहे युवा प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ प्रभु भक्ति में लीन थे तो डमरू दल और भजन मंडलियों मधुकर शाह वार्ड का वातावरण भक्तिमय कर दिया श्री राम मंदिर की प्रतिकृति व रामदरबार की पूजा अर्चना करने आम जन घरों से निकल रहे थे अक्षत यात्रा में जिला महामंत्री श्याम तिवारी जनभागीदारी अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी अंत्योदय समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौबे,शालीन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन पार्षद रूपेश यादव, प्रशांत जैन,डा डी पी चोबे,जय विजय पांडे,सुमित यादव,सचिन यादव,लकी पटेल,रविंद्र वर्मा,पंडित गोपाल गर्ग जी,अंबिका यादव,मनीष यादव, भरत बिल्थरे, राजा पवार,गोरी दक्ष, प्रदूमन सोनी,कपिल स्वामी,अनीत पटेल,अखलेश पाठक,दीपक दुबे,चंद्र प्रकाश पांडे,प्रशांत जैन,दुर्गेश यादव,दीपिका मालवीय,राहुल खटीक,पंकज पटेल उपस्थित थे











