
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा राम नाम संग्रहण अभियान शुभारंभ
सागर श्रीराम साहू जिला सागर
पावन अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी 2024 को मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम लला सरकार के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश और विदेशों तक में विभिन्न अभियान आयोजन और कार्यक्रम हो रहे है। मध्य प्रदेश के जिला सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा एक नवाचार आयोजन किया जा रहा है। जिसको राम नाम धन संग्रहण अभियान के नाम से जाना जाएगा जिसमे जगह जगह रामभक्तो की उपस्थिति और सहयोग से भगवान राम का नाम लेखन किया जाएगा और राम नाम लिखने वाले रामभक्तो को उपहार स्वरूप भगवा ध्वज पताका भेंट किया जाएगा। शुभारंभ जिला सागर के मुख्य बाजार जिसको कटरा बाजार के नाम से जाना जाता है वहा किया गया जिसमे करीब 250 रामभक्तो ने राम राम नाम लिखा और ध्वज प्राप्त किया। जिसमे युवा महिला पुरुष बच्चे और वयोवृद्ध महिला पुरुष सहभागी रहे। इस अवसर पर समाजसेवी श्री सुशील भार्गव, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष श्रीराम साहू, जिला सचिव डॉक्टर नलिन जैन, रवि तिवारी, अतुल अमरतलाल सेन, और सहयोगी कार्यकर्ता रामभक्त सहभागी रहे। सभी राम भक्त में एक अच्छा उत्साह और उमंग थी केवल ग्यारह बार राम नाम लिखने की अपील की गई थी परंतु कुछ राम भक्तो ने 101 कुछ ने 501 बार नाम राम लिखा । सभी को आगामी आयोजन की जानकारी दी गई और निवेदन किया गया की अपने घर को अयोध्या की तरह सजाया जाय और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जय।











