ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की उपस्थिति में कलेक्टर,एसपी एवं नगर निगम आयुक्त सहित ट्रैफिक पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की उपस्थिति में कलेक्टर,एसपी एवं नगर निगम आयुक्त सहित ट्रैफिक पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
सागर। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर दीपक आर्य,एसपी अभिषेक तिवारी,नगर निगम आयुक्त चंद्र शेखर शुक्ला,सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग,आरटीओ शुक्ला,डीएसपी अखलेश तिवारी,मयंक चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि विगत 2 दिनों पहले व्यवसाई मुकेश समैया का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था ,उन्हे शराब के नशे में एक आटो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी थी, इस घटना को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर बैठक ली जिसमे कटरा की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिनमे शहर में मुख्य बाजार में सड़क पर खड़े हाथ ठेलों का पंजीयन किए जाने और इन हाथ ठेला व्यापारियों को सब्जी मंडी में निर्मित 40 दुकानों में विस्थापित करने का निर्णय लिया गया उल्लेखनीय है कि सागर देश का पहला ऐसा शहर है जिसमें लगभग ढाई करोड रुपए की लागत से सब्जी एवं फल व्यापारियों को दुकानें बनाई गई हैं जो इन्हें निशुल्क आवंटित की गई है परंतु इसके बाद भी कटरा बाजार के हाथ ठेला व्यापारी यहां जाने को तैयार नहीं है बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि अब यह व्यापारी मंडी में नहीं जाएंगे तो इन पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी , नगर में अनेकों ऑटो, आपे एवं चैंपियन संचालित है जिनमे कई बिना परमिट के संचालित है इसमें परमिट वाले वाहन को एक निश्चित रंग के पट्टे से रंगा जाए और उसका परमिट क्रमांक डिस्प्ले किया जाए, ताकि उसकी पहचान सुनिश्चित हो सके और बगैर परमिट के वाहनो को शहर से बाहर कर सकें। सवारी वाहनों के रुकने का स्टॉप निश्चित है उसके अलावा सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाए, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए चाहे वह सवारी वाहन हो या निजी वाहन हो इसके अलावा सवारी वाहन के रेट तय किए जाएं, जिससे रात में उनके द्वारा मनमाना किराया न वसूल किया जाए।

Leave a Comment

Read More