मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संदर्भ भाजपा की बैठक सम्पन्न कार्यकर्ताओं को सौंपी जबाबदारी

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के संदर्भ भाजपा की बैठक सम्पन्न कार्यकर्ताओं को सौंपी जबाबदारी

सागर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 20 जनवरी को सागर आएंगे।मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त हैं मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर धर्म श्री स्थित भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें मुख्य रूप से केबिनेट मंत्री,गोविंद सिंह राजपूत,सांसद राज बहादुर सिंह, जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेंद्र कुमार जैन महापौर संगीता सुशील तिवारी प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कछवाहा,मोनू चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रथम सागर आगमन कार्यक्रम के भव्यता पूर्ण आयोजन हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई मुख्यमंत्री के जगह जगह जोरदार व संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियां गठित कर कार्यकर्ताओं जबाबदारी दी गई रोड शो सहित सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन करते हुए कहा की मान. मुख्यमंत्री सभी सागर जिला वासियों का आभार व्यक्त करने हमारे बीच पधार रहें है हमें घर घर जाकर लोगो पीले चावल भेंट कर उन्हें मान.मुख्यमंत्री की जन आभार सभा एवं रोड शो के लिए आमंत्रित करना हैं

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रथम सागर आगमन पर होगा बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत

विधायक शैलेंद्र जैन ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देते कहा की मान मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सागर पहुचेंगे हम सभी मान.मुख्यमंत्री का बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत करेंगे तत्पश्चात पुलिस लाइन से जिला पंचायत लाल स्कूल गोपाल गंज से होते हुए बंगाली काली तिराहा तक रोड शो करेंगे तत्पश्चात मान.मुख्यमंत्री पी. टी.सी.ग्राउंड में आयोजित जन आभार सभा को संबोधित करेंगे श्री जैन ने सभी कार्यकर्ताओं व नगर वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है
सांसद राजबहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मान. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की हैं हमें अपनी जिमीदारियों का निर्वाहन पूर्ण समर्पण भाव से करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी हैं

केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा हम सभी के अत्यंत गौरव की बात हैं हमारे मुख्यमंत्री हमारे बीच पधार रहें हैं मान मुख्यमंत्री के प्रथम प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे प्राण प्राण से जुटना होगा। बैठक में पार्षद गण,पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More