मप्र उच्च शिक्षा विभाग संभाग स्तरीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न।

मप्र उच्च शिक्षा विभाग संभाग स्तरीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न।
सागर।मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग संभाग स्तर क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आज समापन समारोह माननीय विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य शासकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय सागर डॉ संजीव दुबे ने की । विशिष्ट अतिथि निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीरसिंह गौर वि वि सागर डॉ विवेक बी साठे, जनभागीदारी अध्यक्ष अधिवक्ता नितिन बंटी शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता का प्रतिवेदन संगठन सचिव डॉ उमाकान्त स्वर्णकार ने प्रस्तुत किया ।
विधायक शैलेंद्र जैन ने अपने उदबोधन में विजेता एवं उपविजेता टीम की बधाई दी उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार तो लगी ही रहती लेकिन सबसे बढ़ी बात आपका इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर अपने आपको साबित करना हैं ।
प्राचार्य ने अपने उदबोधन में विधायक जी आभार माना कि उन्होंने मैदान पर आकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और इस प्रतियोगिता आप खिलाड़ियों ने इस मैदान क्रिकेट की इंजॉय किया सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी ।
प्रतियोगिता का फ़ायनल मैच छ्तरपूर v/s टीकमगढ़ ज़िले के मध्य खेला गया जिसमें टीकमगढ़ ने टॉस जीतकर छ्तरपुर को पहले बल्लेबाज़ी करने को आमंत्रित किया । छतरपुर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाये । सर्वाधिक नमन ने 34 रनों बनाये ।
टीकमगढ़ की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए सर्वाधिक भूपेन्द्र ने 4 एवं रोहित ने 3 विकेट लिये ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीकमगढ़ की टीम 118 रन पर सिमट गई । सर्वाधिक 25 रन अजय ने एवं रोहित 19 रन बनाये ।
छतरपुर की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए अनुभव ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके ।
इस प्रकार छत्तरपुर टीम ने 16 रन सेजीत अर्जित कर ख़िताब अपने नाम किया ।
मैच के निर्णायक अनवर ख़ान, विक्रम राजपूत एवं स्कोरर विशाल ठाकुर ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संजीव दुबे, डॉ जय कुमार सोनी, महेंद्र कुमार, डॉ शैलेंद्र राजपूत, डी के नामदेव, देवकृष्ण नामदेव, अरविंद यादव, शैलेंद्र शर्मा, भगवत, निज़ाम लोधी, देवेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे । डॉ उमानकांत स्वर्णकार संगठन सचिव

Leave a Comment

Read More