सागर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 03 दिवस का विशेष अभियान चलाया गया शहर के कुख्यात अपराधी एवं अवैध शराब, अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी जिला सागर के द्वारा दिनांक 15.01.24 से 03 दिवस का विशेष अभियान चलाया जाकर शहर के कुख्यात अपराधी एवं अवैध शराब, अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा जिला सागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया केतन अडलक जिला सागर के मार्ग दर्शन में निरीक्षक शिव मंगल सिंह राठौड थाना प्रभारी बहेरिया के द्वारा मुखविर की सूचना पर जिला वदर के आरोपी रामेश्वर ठाकुर पिता वलराम ठाकुर 38 साल निवासी ग्राम वारछा को श्रीमान् जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला सागर के आदेश दिनांक 14.11.23 के जिला बदर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 के तहत आरोपी रामेश्वर ठाकुर को सागर जिले के सीमावर्तीय जिलो की सीमाओ से बाहर रहने का आदेश तामील कराया गया था जो आरोपी रामेश्वर ठाकुर निवासी वारछा के द्वारा श्रीमान् जिला दण्डाधिकारी सागर जिला सागर म.प्र. के आदेश उल्लंघन पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के के तहत आज दिनांक-18.01.24 को ग्राम बारछा स्कूल के पास से गिरफतार किया गया जिसमें प्रधान आरक्षक 650 सहयोग कुमार, प्र.आर. 792 मनोज मिश्रा, आर. 454 प्रहलाद सिंह थाना बहेरिया की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More