डॉ हरिसिंह गौर के अवदान को विश्व में जाना जाए- विधायक शैलेंद्र जैन

डॉ हरिसिंह गौर के अवदान को विश्व में जाना जाए- विधायक शैलेंद्र जैन
डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय एलूमनी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने आज नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन से मुलाकात की l एलूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर जिनेंद्र जैन ने विधायक जी को जानकारी दी कि डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र डॉक्टर गौर की प्रतिभा प्राप्त करें और उनकी गुणात्मक सुरभि संपूर्ण विश्व में फैले इसके लिए एसोसिएशन संकल्पित हैं l विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारी को हार्दिक बधाइयां दी और कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय एवं नागपुर विश्वविद्यालय में डॉ. गौर को याद किया जाता है अतः दोनों विश्वविद्यालय में उनके स्मारक होनी चाहिए l उन्होंने कहा की नई पीढ़ी डॉ. गौर को याद रखें इसके लिए शहर के नागरिकों से एक संवाद स्थापित किया जाए साथ ही छात्रों को उनकी क्षमता को उस सीमा तक पहुंचाया जाए जहां पर गौर विश्वविद्यालय की ज्ञान परंपरा को स्थापित करने में सक्षम हो l अपने देश-विदेश में रह रहे सभी एल्यूमिनी को संगठन से जुड़े रहने की अपील करें उनका मानना है की अच्छे दृष्टि प्लान से एलूमनी एसोसिएशन को फंड की कोई समस्या नहीं आ सकती l सदस्य डॉ. गौर को शिक्षा जगत में विशेष दिव्य कीर्ति स्थान दिलाएंगेl इस अवसर पर डॉ.सी.ए. प्रियेश जैन, डॉ. रामावतार शर्मा, श्री सीताराम पाठक,डॉ. पुष्पेंद्र, श्री मोती पटेल, श्री कपिल पचौरी एवं अध्यक्ष प्रोफेसर जिनेंद्र जैन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More