मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष स्वयं को लता वानखेड़े मानकर सभी बहिनें उतरें चुनावी मैदान में:–माया नारोलिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष स्वयं को लता वानखेड़े मानकर सभी बहिनें उतरें चुनावी मैदान में:–माया नारोलिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

सागर यह लोकसभा चुनाव समूचे देश के लिए खास लेकिन सागर के लिए और विशेषकर भाजपा महिला मोर्चा और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह चुनाव बेहद खास और महत्वपूर्ण हैं क्योंकि सागर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परिश्रमी और कर्मठ कार्यकर्ता लता वानखेड़े जी को प्रत्याशी बनाया हैं। यह इस बात का घोतक हैं की पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का मूल्यांकन करती हैं और समय समय योग्यता अनुरूप जिम्मेदारी सौंपती हैं जिसका प्रमाण हमारी प्रत्याशी लता वानखेड़े हैं यह बात भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने भगवानगंज स्तिथ पूर्व विधायक पारुल साहू के कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
श्रीमती माया नारोलिया ने कहा की श्रीमती लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने प्रत्येक महिला मोर्चा की की कार्यकर्ता बहिनों को सम्मानित किया हैं अब हम सभी बहिनों की सामुहिक जिम्मेदारी हैं की हम सभी बहिनें परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए स्वयं को प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े मानकर चुनावी मैदान में उतरे और बहिन लता वानखेड़े को प्रचंड जीत दिलाने के संकल्प के साथ कार्य करें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने क्रमशः पदाधिकारियों से चर्चा कर संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली तत्पश्चात श्रीमती नारोलिया के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पार्टी में पुनः वापसी करने पर पूर्व विधायक पारुल साहू का स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नेहा ने किया आभार जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने व्यक्त किया। बैठक मैं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे तृप्ति सिंह जिला शारदा कोरी मोनिका प्रजापति मीरा चौबे,पुष्पा पटेल,रजनी चौरसिया,गीता खरे,संध्या दुबे वात्सलय गुप्ता,पार्वती लोधी,रश्मि अहिरवार,संगीता अहिरवार, हीरा बाई जाटव,श्रीमती मंजु केशरवानी कुमारी ममता यादव श्रीमती सुनीता राय उपस्थित रहीं उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More