
साढ़े 16 साल सीएम की कुर्सी संभाली… फिर भी बिना कार शिवराज मामा
मध्यप्रदेश में साढ़े 16 साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले मामा यानी शिवराजसिंह चौहान को लेकर एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई… उन्होंने विदिशा लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं… यह मजेदार है कि इतने सालों तक सीएम रहे शिवराज के पास खुद की एक कार तक नहीं है… वहीं उन्होंने बताया कि मेरे पास एक लाइसेंस रिवॉल्वर भी मौजूद है… शिवराज ने बताया कि उनके पास 1,24,85,475 रुपए की चल और 2,17,60,000 रुपए की अचल सम्पत्ति है… नकदी की बात करें तो चौहान के पास कुल 2 लाख 5 हजार रुपए नकद पड़े हैं, तो पत्नी साधा के पास 1 लाख 65 हजार रुपए… शिवराज मामा तो कर्ज मुक्त हैं, लेकिन ‘मामी’ यानी श्री चौहान की पत्नी साधना सिंह पर 64 लाख रुपए की देनदारी बकाया है… वहीं साधना सिंह की सम्पत्ति 5 महीने में 15 लाख रुपए बढ़ी भी है… हलफनामे को देखें तो बीते 5 महीने में शिवराजसिंह चौहान की सम्पत्ति 21 लाख रुपए बढ़ी है… उन्होंने जब 30 अक्टूबर को बुधनी से नामांकन दाखिल किया था तब उनकी कुल सम्पत्ति 3 करोड़ 21 लाख रुपए थी,











