भगवान महावीर स्वामी जयंती पर निकली शोभायात्रा, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्वागत

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर निकली शोभायात्रा, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्वागत

सागर.

देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कटरा बाजार स्थित गौरा बाई दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती वर्णी भवन मोराजी मंदिर पर संपन्न हुई। कटरा बाजार में विधायक शैलेंद्र जैन ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं शोभायात्रा में शामिल भी हुए। उन्होंने समस्त सागर वासियों को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
त्याग, तप, सत्य व अहिंसा के शाश्वत प्रतीक भगवान महावीर स्वामी जी ने अपनी शिक्षा से सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह के पंचशील सिद्धांत पीढ़ियों तक दिशा दिखाएंगे। शोभायात्रा समारोह में समाज के सभी वरिष्ठजन के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Read More