
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर निगम अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर तुलसी नगर एवं विट्ठल नगर वार्ड में लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया
सागर 22/ 4/ 24/ 24 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संत रविदास मंदिर बडतूमा में आयोजित कार्यक्रम में आगमन को लेकर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने तुलसी नगर एवं विट्ठल नगर वार्ड पार्षद की उपस्थिति में बैठक कर प्रधानमंत्री के आगमन पर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित करने का निर्णय लिया। बैठक में निगम अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों को जाने व कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें वापस लाने की व्यवस्था भी की जाएगी तथा लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के उपरांत निगम अध्यक्ष ने तुलसीनगर एवं विट्ठलनगर वार्ड के पार्षदों के साथ घर -घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कमल प्रसाद अहिरवार , प्रीतम पटेल, केसरी पटेल, लखन पटेल ,सुनील पटेल ,संदीप पटेल, रमेश अहिरवार, रघुवीर अहिरवार, राजेश अहिरवार, भगवानदास अहिरवार, राकेश जाटव ,गरीबदास जाटव ,इंद्रजीत अहिरवार प्रीतम पटेल नीरज अहिरवार, रंजीत अहिरवार ,राकेश अहिरवार ,सौरव अहिरवार मयंक अहिरवार ,कल्याण अहिरवार सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











