
भगवान महावीरस्वामी जी के 2623 वें जन्मकल्याणक पर शांतिनाथ दिगं जैन मंदिर बालक हिल व्यू सागर द्वारा शोभायात्रा ,झांकी एवं गरबाभ्रमण । शोभायात्रा, झांकी -“भगवान महावीर स्वामी जी” के “पांच कल्याणक” , भगवान की “माता के 16 स्वप्न -फल सहित प्रदर्शन”- झांकी एवं गरबा भ्रमण ।
चैत्र शुक्ल तेरस दिन रविवार 21 अप्रैल 2024 को भगवान महावीर स्वामी जी के २६२३ वें जन्मकल्याणक के अवसर पर बालक हिल व्यू जैन मंदिर में प्रातः 05:30 बजे पार्श्वनाथ भगवान की वेदी पर अभिषेक शांतिधारा नित्य पूजन उपरांत भगवान महावीरस्वामी जी की शोभायात्रा झांकी एवं गरबा बालक हिल व्यू कॉलोनी के दोनों मुख्य मार्गो से विहार कराया गया। सर्वप्रथम बालक हिल व्यू कॉलोनी से-बैंक कॉलोनी से होते हुए विद्यासागर शॉपिंग मॉल से यू -टर्न लेकर द्वारिका विहार चौराहा-मधुवन ग्रींस तिराहा-पारस फ्रैक्चर हॉस्पिटल- बसंत विहार भ्रमण में आर एन शुक्ला आशीष शुक्ला रुद्रांश शुक्ला समस्त परिवार द्वारा विधिवत आरती एवं पुष्प वर्षा करते हुए- सिद्धि विनायक अस्पताल से पुनः मुख्य मार्ग पर आकर तिली तिराहा- महादेव मंदिर जीत एंटरप्राइजेज कैलाश चौरसिया के नेतृत्व में सर्व चौरसिया समाज द्वारा आरती जल एवं फल वितरण, परमानंद कॉलोनी होते हुए बालक हिल व्यू कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर रानू साहू परिवार द्वारा भव्य आरती एवं शोभायात्रा में सम्मिलित धर्मावलंबियों पर पुष्पवर्षा की गई ।संपूर्ण बालक हिल व्यू कॉलोनी में भ्रमण कर शोभा यात्रा का मंदिर जी में समापन हुआ । इस दौरान दोनों मुख्य मार्ग एवं कॉलोनियों के मार्गों पर समस्त जैन धर्मावलंबियों के निवास पर आरतियां एवं शोभायात्रा का स्वागत हुआ। अभय अहिंसा के निवास पर जल एवं ठंडा प्रदाय किया गया। नव एवं विस्तारित मार्ग पर संपूर्ण भ्रमण के उपरांत नीचे की वेदी पर श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर स्वामी का विशेष पूजन, ध्वजारोहण एवं श्रीमान मनोज जैन- सी के जैन परिवार द्वारा प्रदत्त त्रिस्तरीय छत्र पार्श्वनाथ भगवान की वेदी पर विधि विधान पूर्वक चढ़ाया गया। तदुपरांत मंदिर जी में डॉ. मनीष जैन -डॉ. रोसी जैन, श्रीमती बबीता जैन (पारस साड़ी) द्वारा फल वितरण किए गए। सांयकाल 07:30 बजे मंदिर जी में महावीर स्वामी का 48 दीपों सेआरती, महावीर चालीसा, बाल क्रीड़ा ,भजन एवं पालना झूलाना संपन्न हुआ।
कटरा बाजार गौराबाई जी दिगं जैन मंदिर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आचार्य श्री 108 विनम्रसागर जी महाराज ससंघ के निर्देशानुसार तीन दिवसीय महावीर जयंती कार्यक्रम आयोजित है,जिसमें 20 अप्रैल को जैन मिलन मुख्य शाखा के द्वारा वाहन रैली भ्रमण, 21 अप्रैल को सर्वसमाज सागर द्वारा गौराबाई जी मंदिर से श्री जी की शोभायात्रा झांकियां गरबा डीजे नृत्य भजन आरती के साथ शहर में भ्रमण करते हुए मोराजी मंदिर पहुंच कर,वापस गौराबाई जी मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान वैश्य महासम्मेलन, रक्तदान महादान ग्रुप, सागर जैन संस्था आदि अनेकों संस्थाओं द्वारा पंडाल लगाकर महावीर स्वामी जी की आरती एवं शोभायात्रा में समस्त धर्मावलंबियों का पुष्पवर्षा, जल, फल ,मिष्ठान खण्डा आदि से स्वागत किया गया। रात्रि गौराबाई जी मंदिर मे”मैना सुंदरी” नाटक की प्रस्तुति एवं झांकियों का पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार- उदासीन आश्रम, द्वितीय -वर्धमान कॉलोनी, तृतीय पुरस्कार-सिद्धार्थ नंदन पाठशाला कटरा एवं श्री शांतिनाथ पाठशाला बालक हिल व्यू, गौराबाई महिला मंडल आदि सभी झांकियां को प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो प्रदाय किए गए। मंगलगिरी अतिशय क्षेत्र पर 22 अप्रैल को आचार्य श्री 108 विनम्रसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में महामस्तकाभिषेक संपन्न होगा, वहीं पर अचार्य संघ की आहारचार्य भी संपन्न होगी। इस प्रकार यह महावीर जयंती का तीन-दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा। बालक हिल व्यू का पुरस्कार – अध्यक्ष- आलोक जी-श्रीमती रश्मि जी, श्री सोनल -मोनिका जी, कुमारी मानसी,आदित्य एवं ऋषिका जैन द्वारा प्राप्त किया गया । बालक हिल व्यू मंदिर जी द्वारा इस भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम की तैयारी हेतु प्रबंधकारिणी एवं पाठशाला की तीन बैठकें संपन्न हुई जिसमें भिन्न-भिन्न प्रभारी बनाए गए सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का समय पर पूर्ण निर्वाह किया।











