
विजय संकल्प रैली की तैयारियां पूरी प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत को सागर लोकसभावासी आतुर हैं:–गौरव सिरोठिया
कार्यक्रम स्थल सहित पहुंचमार्ग पर भाजपा ने की व्यवस्थाएं अलग–अलग पॉइंट्स पर रहेगी आम जनों की सुविधाओं हेतु व्यापक व्यवस्थाएं
सागर। आज 24 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर के बडतुमा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। प्रधानमंत्री 24 को सागर लोकसभा क्षेत्र के बडतुमा में प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के पक्ष में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे जिसमें समूचे लोकसभा क्षेत्र से बढ़ी संख्या में आम जन शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मान.प्रधानमंत्री जी के प्रवास कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में उत्साह का वातावरण हैं लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने व देखने व भव्य स्वागत के लिए आतुर हैं।आम जनों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारिया की गई हैं जिसमें कार्यक्रम स्थल सहित पहुंच मार्ग पर मौसम के अनुरूप व्यापक स्तर पर तैयारिया की गई हैं। ताकि सभा में आने जाने वाले लोगो किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी आगंतुको के लिए जगह जगह क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन,नाश्ता,शीतल पेय सहित आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई हैं। वही सभा स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं। सभी व्यवस्थाओं के लिए समिति गठित कर अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने सभी लोकसभा क्षेत्र वासियों से विजय संकल्प रैली में समय के पूर्व शामिल होने का आग्रह किया हैं।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











