
कार्यालय पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर म.प्र.
स्वापक औषधि एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम एवंनवीनअपराधिक अधिनियम-2023 पर पुलिसअधिकरियों / कर्मचारियों का एक दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण
पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) संजय कुमार
झा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर के निर्देशन एवं परिवेक्षण
तथा पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन में संभाग स्तर पर
पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का एक दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण स्वापक औषधि एवं मनोप्रभावी
पदार्थ अधिनियम से संबंधित मामलों की विवेचना विषय पर दिनांक 22.04.24 एवं नवीन आपराधिक
अधिनियम 2023 विषय पर दिनांक 23.04.24 को आयोजित किया गया जिसमें सागर संभाग के जिलों
सागर दमोह टीकमगढ छतरपुर पन्ना निवाडी से प्रआर से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के क्रमशः 90 एवं 53
अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। स्वापक पदार्थ एवं मनोप्रभावी पदार्थ अधिनियम विषय पर प्रशिक्षण
में व्याख्याता के रूप में डॉ आर के सरीन व्याख्याता राष्ट्रीय फोरेंसिंक साइस विश्वविध्यालय सेवानिवृत
निदेशक स्टेट फोरेंसिक सांइस लैब के द्वारा मादक पदार्थ की पहचान, पैकिंग एवं सैंपलिग के दौरान
सावधनियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं कुलदीप रावत एडीपीओ पीटीएस सागर के द्वारा
एनडीपीएस एक्ट एवं विवेचना के विषय में जानकारी दी एवं नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 विषय पर
सरिक खान सहा. व्याख्याता एसवीएन कालेज के द्वारा भारतीय न्याय सहिंता 2023 एवं श्री कुलदीप
रावत एडीपीओ पीटीएस सागर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता 2023 पर व्याख्यान दिये । प्रशिक्षण
उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की प्रशिक्षण टीम में प्रमुख रूप से निरीक्षक अफरोज
खान, सउनि उमाशंकर दुबे, आरक्षक कपिल पाण्डेय प्रमुख भूमिका रही। पैकिंग











