हनुमान जयंती के जुलूस में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला लेजम बजाते हुए भक्ति भाव में झूमे

हनुमान जयंती के जुलूस में कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला लेजम बजाते हुए भक्ति भाव में झूमे

छल कपट की राजनीति करने वाली असुरी ताकतों से देशवासियों को बचाने की बजरंगबली से प्रार्थना की

सागर/ अंजनी नंदन भगवान श्री हनुमान के प्रकट्य दिवस पर नगर में निकले भव्य चल समारोह के स्वागत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला लेझम लेकर भक्ति भाव से झूम उठे। उन्होंने पालकी में सवार श्री हनुमत लला की आरती व पूजा अर्चना कर शोभायात्रा में शामिल भक्त गणों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
हनुमान जयंती पर देर रात शहर की सड़कों पर निकली भव्य शोभायात्रा के तीनबत्ती पहुंचने पर भक्ति- भाव में डूबे कांग्रेस व इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के पदाधिकारीयों ने मंच सजाकर स्वागत किया। सागर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघाई तथा भोलेश्वर तिवारी की मौजूदगी में कांग्रेसजनो ने शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
कांग्रेस के स्वागत मंच के पास शोभायात्रा के आगे चल रहे अखाड़े में बालिकाओं द्वारा लेझ्म प्रदर्शन को देखकर कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा खुद को नहीं रोक सके और बालिकाओं के बीच जाकर खुद ही लेजम बजाते हुए भक्ति भाव में झूम उठे। उन्होंने शोभायात्रा में चल रही हनुमत लला की पालकी का स्वागत करते हुए भगवान श्री बजरंगबली की आरती एवं पूजा अर्चना कर देश में व्याप्त छल कपट की राजनीति करने वाली असुरी ताकतों से देशवासियों को बचाने की प्रार्थना की। स्वागत कार्यक्रम का संयोजन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, समाजवादी पार्टी नेता डॉ आशिक अली, आप पार्टी के लोकसभा महासचिव इन्जी डीके सिंह, कांग्रेस के इंडिया गठबंधन संयोजक रमाकांत यादव, गोवर्धन रैकवार, महिला सेवादल अध्यक्ष राजिया खान, रवि सोनी, भैयन पटेल, समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा के रामभक्तों व हनुमान सेवकों का स्वागत किया।
भवदीय
डॉ संदीप सबलोक

Leave a Comment

Read More