
मोदी सरकार में सांसद बनकर सदैव जन जन की सेवा करना चाहती हूं : डॉ. लता वानखेड़े
डॉ. लता वानखेड़े को वोट देकर विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करें : महापौर संगीता सुशील तिवारी
डॉ. लता वानखेड़े महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं, इन्हें अपना वोट देकर केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार बनाएं: महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर, वार्डो के सैंकड़ों लोग ले रहे भाजपा की सदस्यता
सागर। संसदीय क्षेत्र सागर से भाजपा की प्रत्याशी लता वानखेड़े के साथ महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं डॉ. सुशील तिवारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने कारसदेव मंदिर में दर्शन कर शहर के बाघराज वार्ड से राजघाट चौराहा होते हुए तिली वार्ड तथा संजय नगर में जनसंपर्क कर, चुनाव प्रचार किया। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने भावविभोर होकर जनता का अभिनंदन किया एवं वार्डवासियों द्वारा घर – घर डॉ. लता वानखेड़े का आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं जो मुझे, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप सभी की सेवा करने का मौका दिया है, और आप सभी के प्रेम तथा आशीर्वाद को पाकर मैं अभिभूत हूं। वहीं महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में डॉ. लता वानखेड़े को सांसद बनाकर हम सब मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे।
इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने लता वानखेड़े की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी भावी सांसद डॉ. लता वानखेड़े , देश में महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। इस दौरान सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेस नेता रत्नेश जाटव सहित सैंकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, जिनका डॉ. लता वानखेड़े ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर, स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल , पार्षद मनोज चौरसिया एमआईसी सदस्य अनूप उर्मिल, पार्षद सूरज घोषी, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, रिशांक तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार , पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल , पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जडिया , पार्षद भरत माते, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, जिला महामंत्री भानु राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शुभम नामदेव, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रज्ज्वल भारद्वाज, नरेंद्र अहिरवार , टिंकू साहू, गणेश सेन, रवि ठाकुर, श अमित रावत, शुभम पहलवान, स्वराज उपाध्याय, सोनिल पाठक, निष्कर्ष दुबे, विपुल समैया , मोनू लड़िया , रानू तिवारी , नीरज करोसिया , शुभम बाला गोस्वामी, देवाशीष दुबे , शुभम सागर, नमन चौबे , मोहित साहू, सचिन शर्मा, अभिषेक साहू, सानू खरे, राहुल खटीक सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं एवं वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।











