तीन मढिया से बस स्टैंड तक जलकुंभी और मिट्टी के टीले हैं उसे जल्द हटाएं : शैलेंद्र जैन, विधायक

तीन मढिया से बस स्टैंड तक जलकुंभी और मिट्टी के टीले हैं उसे जल्द हटाएं : शैलेंद्र जैन, विधायक

विधायक शैलेंद्र जैन और निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने किया तालाब का निरीक्षण

सागर।

विधायक शैलेंद्र जैन ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ लाखा बंजारा झील के बस स्टैंड के सामने से लेकर तीन मढिया तक निरीक्षण किया। जिसमें अभी भी कई स्थानों पर जलकुंभी का भराव है और मिट्टी के टीले बने हुए हैं, उन्होंने निगम प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि अविलंब इस जलकुंभी को साफ किया जाए और जहां पर यथासंभव हो सके जेसीबी और पोकलेन मशीन का उपयोग किया जाए। उसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर वहां की सफाई की जाए। यह कार्य आज से ही प्रारंभ हो। ताकि इस एरिया की सफाई की जा सके और लाखा बंजारा झील की खूबसूरती को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मात्र इस छोटे से क्षेत्र में जलकुंभी के होने के कारण हमारी झील की सुंदरता प्रभावित हो रही है और इस काम के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

Read More