
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ( शहादत दिवस ) पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन।
आतंकवाद,भ्रष्टाचार व अन्य बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें………सुरेन्द्र चौधरी
सागर/ आधुनिक भारत के निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि ( शहादत दिवस ) पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि देश का नौजवान स्व.राजीव जी जैसे नेता को हमेशा याद करेगा क्योंकि आजाद भारत में पहली बार चुनावों में अठारह वर्ष में वोट डालने का अधिकार स्व.राजीव गांधी जी ने ही दिलाया। उन्होंने कहा कि संचार क्रांति से संपूर्ण भारतवर्ष को जोड़ने का कार्य और सत्ता का विकेंद्रीकरण कर पंचायत राज की स्थापना आदि अनेकों विकास के कार्यों में अपनी अलग पहचान छोड़ने वाले देश के मेंहबूब नेता स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर हमारी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्गो पर चलें और देश व समाज में फैले आतंकवाद आदि अन्य बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,रवि उमहिया,मनोज राय,आई.एम खान,सन्दीप चौधरी, रोहित वर्मा आदि ने स्व.राजीव गांधी जी का पुण्य स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान और कृतज्ञता व्यक्त कर स्व.राजीव गांधी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजेश श्रीवास,गंगाराम केमया,यूनुस खान,वीरेन्द्र चौधरी,सत्यम सिंह,गुलाब अहिरवार,मुकेश सूर्यवंशी, राजेन्द्र कुमार आदि काँग्रेसजन मौजूद थे।











