
ब्लॉक एवं कस्बे स्तर पर मनायें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती:-लखन सिंह
देवरी/केसली। क्षत्रिय महासभा सागर के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को लेकर देवरी एवं केसली में बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती भव्यता के साथ मनाई जाएगी। समाज के सभी वरिष्ठ जन, युवा साथी अपने क्षेत्र, कस्बे, ब्लॉक में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। इसके लिए प्रभात फेरी, झंडा, फ्लेक्स, दीवार लेखन आदि का प्रयोग करके प्रचार कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी इतिहास में वीरता की बात की जाती है ,तो महाराणा प्रताप का नाम आता है। ऐसे वीर महापुरुष की जयंती समस्त देशवासियों एवं अन्य समाज को भी उत्सव के रूप में मनानी चाहिए। बैठक में अनीता सिंह राजपूत केसली, रमासिंह राजपूत केसली, कीर्ति सिंह राजपूत केसली, अंजली ठाकुर केसली, युवा अध्यक्ष राहुल राजपूत चैरा, देवेन्द्र सिंह बिजोरा, चन्द्रभान सिंह मुहली, प्रेम सिंह केसली, देवेन्द्र सिंह वकील साब केसली, लखन सिंह चिरई, प्रीतम सिंह देवरी, लखन सिंह अटारी, बब्लू सिंह मेसी, मेघराज सिंह बिछुआ, कैलाश सिंह मशूरवावरी, भूपेन्द्र सिंह डोंगर सलैया, कुलदीप सिंह जैतपुर, धर्मेन्द्र सिंह जैतपुर, प्रेमसिंह पप्पू सरपंच समनापुर, शिवराज सिंह सरखेड़ा, गजेन्द्र सिंह केसली, राजेश सिंह सरपंच कुकवारा, सौरभ सिंह रामखेड़ी, सानू भाई केसली, उपस्थित थे।
लखन सिंह बामोरा
अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा जिला सागर
दिनांकः-23/05/2025











