
शनि महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया
देवघर। बैधनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर में श्री श्री 108 शनि महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री शनि महाराज का तेल से अभिषेक किया गया। बड़े ही विधि-विधान से मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा की गई। शनि महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। महाआरती की गई। खिचड़ी का भोग लगाया गया। भक्तों एवं आगन्तुकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरें मंदिर एवं इर्द-गिर्द क्षेत्रों को रंग-बिरंगें आकर्षक लाईटों से सजाया गया। भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई। मौके पर हिन्दू विकास मंच (समत्र-भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने लोगो के ग्रह-संकट से मुक्ति एवं सुख-शान्ति की कामना श्री शनि भगवान से की।
Post Views: 203











