सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम भारतीय सेना की वीरता को नमन करते हुआ संपन्न

SHARE:

सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम भारतीय सेना की वीरता को नमन करते हुआ संपन्न

सागर/25.05.2025

हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले कांग्रेस सेवादल परिवार के मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम को इस मई माह के अंतिम रविवार को माचिस बीड़ी ब्रांच के सामने,सूबेदार वार्ड में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.दिनेश पटेरिया के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने डॉ पटेरिया ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है जिसने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा,पर सरकार का सीज फायर का निर्णय आश्चर्यजनक था,इससे देशवासियों और सेना का मनोबल कमजोर हुआ। उसपर विजय शाह और जगदीश देवड़ा जैसे भाजपा के बड़े मंत्रियों के घटिया और बेशर्मी भरे बयान पूरे देशवासियों को लज्जित करने वाले हैं पर भाजपाई को लज्जा नहीं है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व पार्षद रामनाथ यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने और संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस परिवार से भैय्यन पटेल,राजेश दुबे,श्रीमति किरण मिश्रा और पंकज सिंघई के परिवार में अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त कर आत्मा शांति हेतु मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजाराम सरवैया, लक्ष्मीनारायण सोनकिया,योगराज कोरी,प्रेमनारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी,ओमकार साहू,जगदीश साहू,किरणलता सोनी,रजिया खान,चंद्रप्रभा दुबे,सागर साहू,अरविंद ठाकुर,चमन अंसारी,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,आनंद हेला,पवन पटेल,मुकेश जैन,बाबू मछंदर,दुर्गा पटेल,अजय राजपूत,सत्यनारायण मिश्रा,अंकुर यादव,लल्ला यादव,परख शुक्ला,जयकुमार जैन,अशोक सोनी,रेखा सोनी,नरेंद्र कोष्टी,आदित्य चौधरी,एंजिल,जान्हिवी,क्षमा,
अनुष्का,राधिका,मोहित,रानी,
ऊषा,अन्नू घोषी,लकी पंडा,पंकज सोनी,रवि जैन आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें