
एक दिन-50 हजार वृक्ष कार्यक्रम को सफल बनाने युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई नगर मंडल की बैठक ली
खुरई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अभियान “एक पेड़ मां के नाम“ के तहत आगामी 18 जुलाई को खुरई में एक दिन में 50 हजार पेड़ लगाने के अभियान को लेकर युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने खुरई नगर मंडल की बैठक ली। बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई और अभी तक की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 18 जुलाई को खुरई विधानसभा में 50 हजार वृक्ष लगाकर हम प्रदेश में नया रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। हम सब मिलकर विकसित, स्वच्छ और सुंदर खुरई का निर्माण निरंतर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खुरई नगर की स्वच्छता नंबर वन है। अपनी विधान सभा हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के संकल्प और पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम ऐसे वृक्ष लगाये जो सुंदर हों, दूसरों को छाया प्रदान करें। इस कार्यक्रम में हमें जन-जन का सहयोग चाहिए, क्योंकि अगर वृक्ष लगता है तो वह वृक्ष कई पीढ़ियों को लाभ पहुंचाता है। वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण ओर पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित हो और वृक्षारोपण करें।
युवा नेता अविराज सिंह कहा कि जितने भी हम वृक्ष लगाते हैं उनकी अच्छे से देखभाल होनी चाहिए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक अभियान शुरू किया ’एक वृक्ष माँ के नाम’, इस अभियान में हम एक वृक्ष रोप कर उसकी देखभाल कर अपनी माँ को एक वृक्ष समर्पित करते हैं। इस अभियान को हमें युवा पीढ़ी तक पहुॅंचाना होगा। उन्होंने बैठक के बाद क्षेत्र में जगह-जगह पंपलेट बॉंटे और सभी लोगों से आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें।
बैठक के पश्चात युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व ने सभी मंडल पदाधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रैली निकाल कर ने एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान के पर्चों का वितरण किया। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा शक्ति, मातृशक्ति शामिल रहे।











