नरसिंहपुर: गाडरवारा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन…

SHARE:

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

नरसिंहपुर: गाडरवारा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन…

एक बेहद दर्दनाक हादसे में गाडरवारा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर का आकस्मिक निधन हो गया। वह विभाग के होनहार, ईमानदार और कर्मठ अफसरों में गिने जाते थे। बीते दिन वह एक आवश्यक कार्य से उदयपुर-बरेली रोड की ओर गए हुए थे, जहां एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

इस दुखद समाचार से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। रायसेन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से लेकर जिला पुलिस एवं गाडरवारा थाने के कर्मचारी तक सभी स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की गई। रायसेन एसपी के निर्देश पर मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

इस हादसे ने न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि एक पूरे परिवार का चिराग बुझा दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से इस जांबाज़ अफसर को अंतिम विदाई दी गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें