योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी — विधायक प्रदीप लारिया

योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी — विधायक लारिया

(जनपद पंचायत सागर के विकास कार्यों की विधायक ने ली समीक्षा बैठक)

सागर/18.07.2025

शुक्रवार के पूर्वान्ह में पुराना कलेक्ट्रेट सभागार में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सागर की विभागवार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विभागवार शासकीय योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के अलावा योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। वहीं विभागवार समीक्षा बैठक में क्रमवार जानकारी ली।

विधायक लारिया ने सभी विभागों के जनप्रतिनिधियों से उनके विभाग से संबंधित विकास कार्यों, जनहित के कार्यों व शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक निधि के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक लारिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की क़िस्त की राशि जल्द प्रदाय करने निर्देशित किया। विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु जनता को सहयोग करने की बात कही।

विधायक लारिया ने आगे कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार का उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि विकास कार्यों को गति देना, जिससे आम जनता को सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके। हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे। जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है, विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और आगे भी विकास को गति देने प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने की बात कही है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

बैठक में सीईओ भूपेंद्र अहिरवार, खंड पंचायत अधिकारी नौशे मियां, सतीश चौधरी, ब्लॉक समन्वय संजीव राजौरिया, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकलेश्वर चौबे, पीसीओ सत्येंद्र जैन, गुलाब अहिरवार, दिलीप मेहरा, उदय सिंह गौड़ सहित सागर जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More