विधायक प्रदीप लारिया एवं नपा अध्यक्ष मिहिलाल ने सीसी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमि पूजन

विधायक लारिया एवं नपा अध्यक्ष मिहिलाल ने सीसी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमि पूजन

(आंगनबाड़ी केंद्र क्र. -2, रजाखेड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण)

सागर/22.07.2025

मंगलवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं नपा अध्यक्ष में मिहीलाल ने वार्ड क्र.-8 में 9.25 लाख रू. से नाली निर्माण एवं वार्ड क्र.-9 में 25.44 लाख रू. की लागत से विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।

इस दौरान वार्ड क्र.-8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्र.-2, दुर्गानगर, रजाखेड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंगनबाड़ी परिसर में संरक्षित वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता महिला मोर्चा, सीएमओ, महिला बाल विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More