
महिला थाना, जिला सागर (म.प्र.)
???? दिनांक: 22 जुलाई 2025
???? डेढ़ वर्ष से फरार दुष्कर्म का आरोपी महिला थाना सागर पुलिस की गिरफ्त में ????
महिला थाना सागर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 376, 376(2)(N), 450, 294, 506 भादवि एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को महिला थाना सागर द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार आरोपी रंजीत घोषी पिता गोविंद सिंह घोषी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम किलाई सिहोरा, थाना राहतगढ़ को दिनांक 22 जुलाई 2025 को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोषी कनासिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकरण जनवरी 2024 से लंबित था तथा आरोपी घटना के बाद से लगातार इंदौर सहित अन्य स्थानों पर फरारी काटता रहा। महिला थाना में पदस्थ होने के बाद इस प्रकरण को मेरी प्राथमिकता पर रखते हुए लगातार तकनीकी और मानव स्रोतों के माध्यम से ट्रैक किया गया।
???? इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक क्रमांक 626 सुनील दत्त पांडे, प्रधान आरक्षक 733 अनिल तिवारी, महिला आरक्षक वर्षा बुंदेला, आरक्षक योग प्रकाश, रवि कुर्मी एवं नवीन मिश्रा की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने टीम भावना के साथ निरंतर प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
???? महिला थाना सागर द्वारा यह कार्यवाही गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों को न्याय के कटघरे तक पहुँचाने की दिशा में एक अहम कदम है। थाना स्टाफ की सतत निगरानी, सूझबूझ और टीम भावना की यह मिसाल सराहनीय है।











