बस पर पत्थरबाजी करने वाला आरोपी बहेरिया पुलिस की गिरफ्त में


थाना बहेरिया, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 23/07/2025

???? बस पर पत्थरबाजी करने वाला आरोपी बहेरिया पुलिस की गिरफ्त में ????

दिनांक 02/06/2025 को फरियादी बस चालक  कुलदीप मिश्रा द्वारा थाना बहेरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि जब वे यात्रियों से भरी बस लेकर ग्राम केरबना के समीप पहुँचे, तब साइड देने की बात को लेकर ग्राम केरबना निवासी मोन्टी उर्फ जयदीप ठाकुर एवं उसके साथी द्वारा बस पर पत्थरबाजी की गई। इस हमले में बस के शीशे टूट गए और चालक को भी पत्थर लगने से चोट आई।

इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बहेरिया में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद से ही आरोपी मोन्टी उर्फ जयदीप ठाकुर फरार था, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे गुंडा एवं बदमाश विरोधी विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दिनांक 22/07/2025 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

???? बहेरिया पुलिस द्वारा यह कार्यवाही अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Leave a Comment

Read More