
विधायक लारिया के स्वच्छता अभियान का मकरोनिया वासियों ने सराहना कर स्वागत किया
सागर/27.07.205
मकरोनिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की पहल का मकरोनिया क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने सराहना व्यक्त कर स्वागत किया है।
रविवार को अभियान के तीसरे दिन वार्ड क्र.-2 में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का अवलोकन करने पहुंचे विधायक लारिया का वार्डवासियों ने स्वागत कर अभियान की प्रशंसा की। वार्डवासियों ने पहल से प्रेरित होकर साफ सफाई में श्रमदान कर सहयोग किया। विधायक लारिया ने लोगों से स्वच्छता के लिए जागरुक रहने एवं साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपना मकरोनिया स्वच्छ सुंदर बना रहे विनम्र अपील की।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मिहिलाल, पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
Post Views: 187











